E-Mail: ई-मेल भेजने के लिए सिर्फ Gmail ही नहीं, ये 5 ई-मेल क्लाइंट्स भी है काफी पॉपुलर
इंटरनेट की दुनिया में ऐसे कई ई-मेल एप्लिकेशन हैं जो बिल्कुल मुफ्त हैं और Gmail के जैसे ही मेल भेजने की सुविधा देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 6 ई-मेल एप्लिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर मेल भेजना Gmail के जितना ही आसान है।

Alternatives of Gmail:
किसी को ई-मेल भेजना हो तो लोग Gmail का यूज करते हैं। अगर आप एंड्राइड फोन यूजर हैं तो आपने ध्यान दिया होगा कि Gmail आपके फोन पर पहले से इंस्टॉल होता है। चूंकि, एंड्रॉइ़ड पर Google का मालिकाना अधिकार है इसलिए एंड्रॉइ़ड फोन्स पर जीमेल को ज्यादा प्रमोट किया जाता है। Gmail के इतने पॉपुलर होने का एक और सबसे बड़ा कारण यह है कि पर्सनल यूज के लिए यह सॉफ्टवेयर पूरी तरह मुफ्त है और कंपनी 15 GB तक के स्टोरेड इस्तेमाल के लिए आपसे कोई पैसे नहीं लेती है।
हालांकि, इंटरनेट की दुनिया में ऐसे कई ई-मेल एप्लिकेशन हैं जो बिल्कुल मुफ्त हैं और Gmail के जैसे ही मेल भेजने की सुविधा देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 6 ई-मेल एप्लिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर मेल भेजना Gmail के जितना ही आसान है।

Microsoft Outlook
माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक को पहले Hotmail के नाम से जाना जाता था। कंपनी इसका वेब और मोबाइल दोनों तरह का एप्लिकेशन प्रोवाइड करती है। माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक खासकर ऑफिशियल ई-मेल क्लाइंट के तौर पर ज्यादा पॉपुलर है। यह एप्लिकेशन विंडोज के साथ-साथ एपल यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।

Thunderbird Mail
आपने Mozilla Firefox वेब ब्राउजर का नाम तो सुना ही होगा। यह इसी के तरफ से आने वाला ई-मेल क्लाइंट है। Thunderbird Mail क्लाइंट पूरी तरह से मुफ्त और ओपन सोर्स ई-मेल क्लाइंट है। इसमें यूजर्स को मेलिंग के अलावा, कॉन्टैक्टबुक, कैलेंडर चैट क्लाइंट और न्यूज क्लाइंट जैसे कई फीचर्स एक जगह में ही मिल जाते हैं। Thunderbird को काफी सिक्योर माना जाता है क्योंकि यह वेब ब्राउजर बेस्ड नहीं, बल्कि एप्लिकेशन बेस्ड सॉफ्टवेयर सर्विस है।