Best Recharge Plan: एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया के 30 दिन वाले बेस्ट प्लान, मिलते हैं कई फायदे

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेश के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों ने 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्री-पेड प्लान लॉन्च किए थे। अब Jio, Airtel, और Vi ने 30 दिनों की वैधता वाले कुछ और नए प्री-पेड रिचार्ज प्लान को जारी किया है। इन प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डाटा का फायदा भी मिलता है। यदि आप भी 30 दिनों की वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। चलिए जानते हैं एक महीने वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान...

जियो के 30 दिन वाले प्लान
30 दिनों की वैलिडिटी वाले जियो प्लान की बात करें तो जियो का 296 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है। इस प्लान में आपको 25 जीबी डाटा पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं।

वहीं 30 दिन की वैलिडिटी में जियो का 181 रुपये का प्लान भी आता है। यह प्लान आपको वर्क फ्रॉम होम कैटेगरी में मिलता है। इस प्लान को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें अधिक डाटा की जरूरत होती है। इस प्लान में आपको 30 जीबी डाटा मिलेगा और रोज डाटा इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं होगी यानी आप चाहें तो एक दिन में 30 जीबी डाटा खत्म कर दें या फिर हर दिन 1 जीबी डाटा खत्म करें। इस प्लान में कॉलिंग या मैसेजिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।