Airtel Vs Jio: ₹200 के प्लान में छिड़ी नई जंग, जानिए एयरटेल और जियो में से किसका रिचार्ज है असली पैसा वसूल

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 06 Jul 2026 04:53 PM IST
सार

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बीच डेटा वॉर फिर तेज हो गई है। जियो के बाद अब एयरटेल ने भी ₹200 का नया डेटा वाउचर लॉन्च किया है। दोनों प्लान्स में 28 दिनों के लिए 30GB डेटा और बेहतरीन OTT सब्सक्रिप्शन मिल रहे हैं। क्या एयरटेल ने जियो की नकल की है? जानिए पूरी डिटेल्स।

विज्ञापन
airtel vs jio rs 200 data pack comparison ott benefits details
जानिए किसके प्लान में हैं ज्यादा फायदे - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

    भारतीय टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो (Jio) और भारती एयरटेल (Airtel) के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर रही है। अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए दोनों कंपनियां लगातार नए-नए दांव चलती रहती हैं। इसी कड़ी में, जियो के नक्शेकदम पर चलते हुए अब एयरटेल ने भी ₹200 का एक शानदार डेटा पैक बाजार में उतार दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों पैक्स की कीमत और फायदे इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी हैरान रह जाए।

    डेटा वाउचर हैं खास
    डेटा वाउचर हैं खास - फोटो : Freepik

    डेटा वाउचर क्यों हैं खास?

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों ही डेटा वाउचर (Data Vouchers) हैं। इसका मतलब है कि जब आपके मौजूदा डेली डेटा लिमिट (FUP) खत्म हो जाती है, तब ये पैक्स आपकी अतिरिक्त इंटरनेट की जरूरतों को पूरा करते हैं। आइए देखते हैं कि क्या वाकई एयरटेल ने जियो की हूबहू नकल की है, या दोनों में कुछ बुनियादी अंतर भी है।

    जियो का ₹200 वाला डेटा पैक
    जियो का ₹200 वाला डेटा पैक - फोटो : PTI

    जियो का ₹200 वाला डेटा पैक

    सबसे पहले जियो के 200 रुपये वाले डेटा पैक की बात करते हैं। जियो इस प्लान में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB डेटा ऑफर कर रहा है। लेकिन असली मज़ा इसके OTT फायदों में है। इस पैक के साथ आपको यूट्यूब प्रीमियम, अमेज़न प्राइम वीडियो (मोबाइल एडिशन), सोनी लिव, ज़ी5, सननेक्स्ट, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+ और होइचोई (Hoichoi) जैसे कई धांसू ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इतना ही नहीं, जियोस्टार (JioStar) के ज़रिए आप 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल्स (स्पोर्ट्स को छोड़कर) का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें