एयरटेल, वोडाफोन और idea के ग्राहकों को मिला बड़ा तोहफा, जियो यूजर्स को नुकसान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 07 Dec 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Airtel Vodafone Idea Users Can Enjoy Unlimited Free Calling To Any Network Across India
vodafone idea airtel unlimited calling - फोटो : amar ujala

    वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने तीन दिसंबर को अपने नए प्लान जारी किए थे। उस दौरान इन तीनों कंपनियों ने अनलिमिटेड नाम से कई सारे पेश किए लेकिन सच्चाई यह थी कि किसी भी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं मिलती थी। एयरटेल वोडाफोन और आइडिया के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग ना मिलने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ग्राहकों ने भी वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के इस फैसले का विरोध किया। लिहाजा वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को वास्तव में अनलिमिटेड कॉलिंग देने का एलान किया है। आइए जानते हैं....

    Airtel vs Vodafone
    Airtel vs Vodafone

    दरअसल तीन दिसंबर से नए टैरिफ लागू होने के बाद एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने अपने सभी प्लान के साथ फेयर यूजेज पॉलिसी (एफयूपी) शुरू की थी जिसके तहत सभी प्लान के साथ दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग की सीमा तय की गई थी। उदाहरण के तौर पर 28 दिनों वाले प्लान के साथ दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स मिलते थे।

    airtel unlimited
    airtel unlimited - फोटो : airtel

    वहीं, अब एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने FUP को खत्म करने का एलान किया है। ऐसे में वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल के ग्राहक सभी कंपनियों के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, जबकि जियो के ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए कुछ ही मिनट्स मिलेंगे। उसके बाद जियो के यूजर्स से प्रति मिनट 6 पैसे वसूले जाएंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें