Airtel, वोडाफोन-idea ने फिर दिया झटका, इनकमिंग के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 11 Jan 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Airtel Vodafone and Idea Increase the Price of Minimum Recharge Plans details here
VODAFONE IDEA AIRTEL - फोटो : amar ujala

    एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और जियो ने पिछले साल दिसंबर में अपने सभी प्री-पेड प्लान महंगे कर दिए हैं। उसके बाद ग्राहकों को नंबर चालू रखने के लिए भी रिचार्ज कराना पड़ा रहा है। इसी बीच एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने मिनिमम रिचार्ज प्लान की कीमतें भी बढ़ा दी है जिसके बाद अब आपको कम-के-कम 21 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं...

    AIRTEL SMART PACK
    AIRTEL SMART PACK - फोटो : AIRTEL

    बता दें कि मिनिमम रिचार्ज प्लान एक तरह से वैलिडिटी रिचार्ज यानि इनकमिंग रिचार्ज प्लान है। इस तरह के रिचार्ज में आपको कुछ टॉकटाइम के साथ वैलिडिटी मिलती है। सबसे पहले एयरटेल की बात करें तो एयरटेल का मिनिमम (कम-से-कम) रिचार्ज प्लान 24 रुपये का था जो अब 45 रुपये का हो गया है। ऐसे में इस प्लान के लिए अब आपको 21 रुपये अधिक देने होंगे। कीमतें बढ़ने के लिए एयरटेल की वैलिडिटी रिचार्ज प्लान की कीमतें अब क्रमशः 45 रुपये, 49 रुपये और 79 रुपये हो गई हैं।

    Smart Recharge
    Smart Recharge - फोटो : airtel

    एयरटेल के 45 रुपये वाले प्लान में कोई टॉकटाइम नहीं मिलेगा। सिर्फ 28 दिनों की वैधता मिलेगी और 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान में कोई डाटा भी नहीं मिलेगा। वहीं 49 रुपये वाले प्लान में 38.52 रुपये का टॉकटाइम और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें 100एमबी डाटा भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें