Airtel Recharge Plans: ओटीटी देखने के हैं शौकीन, तो एयरटेल के ये शानदार रिचार्ज प्लान्स हैं खास आपके लिए

Airtel Recharge Plans with OTT Subscription:
इन दिनों लोगों के बीच ओटीटी का क्रेज काफी बढ़ा है। आज आपको वेब सीरीज, टीवी सीरियल्स, फिल्में, स्पोर्ट्स आदि कई चीजें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएंगी। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एंटरटेनमेंट का फुल पैक हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते लोग बड़े पैमाने पर ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन खरीदकर उस पर मौजूद कंटेंट का लुत्फ उठाते हैं। अगर आप एयरटेल की टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठा रहे हैं, तो आपको अलग से ओटीटी के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एयरटेल के उन शानदार प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मोबाइल में रिचार्ज कराने पर आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा इन प्लान्स में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना अच्छी मात्रा में डेली डाटा लिमिट भी मिलती है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में विस्तार से -

एयरटेल का 399 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इस प्लान में विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं।

एयरटेल के इस प्लान की वैधता कुल 28 दिनों की है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2.5GB डाटा मिल रहा है। प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।