Airtel Recharge Plans: साल भर की वैलिडिटी के साथ मिलेगा ओटीटी का मजा, जानें एयरटेल के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में

Airtel Recharge Plans:
अगर आप एयरटेल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एयरटेल के कुछ खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। एयरटेल के इन रिचार्ज प्लान्स में आपको पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। अक्सर देखने को मिलता है कि प्लान रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स का रिचार्ज कुछ समय बाद एक्सपायर हो जाता है। ऐसे में उन्हें दोबारा अपने मोबाइल में प्लान को रिचार्ज कराना पड़ता है। ऐसे में कई बार ग्राहक परेशान हो जाते हैं और वो बार बार के रिचार्ज की झंझट से आजादी पाना चाहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एयरटेल के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको कुल 365 दिनों की वैधता मिलती है। एयरटेल के ये काफी शानदार रिचार्ज प्लान्स हैं। इन प्लान्स को अपने फोन में रिचार्ज कराने के बाद आप ओटीटी का लुत्फ भी उठा सकेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में -

एयरटेल का 3359 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2.5GB डाटा मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।

इस रिचार्ज प्लान में आपको कई दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का 1 साल का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा विंक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में मिलता है।