Airtel: एक साल की वैलिडिटी और प्रतिदिन 2GB डाटा के साथ आता है यह प्लान, फ्री में मिलती है OTT की सुविधा

भारती एयरटेल ने ग्राहकों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई सारे प्री-पेड रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा दिए हैं। इन प्लान्स में 1 जीबी डाटा से लेकर 3 जीबी डाटा प्रतिदिन और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान भी शामिल हैं। अगर आप एयरटेल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं और कम कीमत में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन वाले रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन और एक साल की वैलिडिटी के साथ आने वाले रिचार्ज प्लान की जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं।

Airtel का 2,999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
एयरटेल का 2,999 रुपये वाला यह रिचार्ज प्लान एक साल की वैलिडिटी के लिए शानदार विकल्प है। इसमें आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इंटरनेट उपयोग के लिए प्लान में आपको रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इसमें मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। 2GB की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है।

एयरटेल के इन लॉन्ग वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स में आपको इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं। इन प्लान्स में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार और विंक म्यूजिक एप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।