Airtel Recharge: एयरटेल के बेस्ट प्री-पेड प्लान, कीमत 500 रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Jun 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
Airtel Prepaid Plan Under Rs 500 With 56 Days Validity full list here
एयरटेल - फोटो : अमर उजाला

    भारती एयरटेल इस वक्त देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। देश में प्रमुख रूप से तीन टेलीकॉम कंपनियां हैं जिनमें रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का नाम है। इनमें से सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो है। जियो के पास ग्राहकों की संख्या करीब 40 करोड़ है। सभी कंपनियों के पास एक से बढ़कर एक प्री-पेड प्लान मौजूद हैं। कई प्लान 28 दिनों की वैधता वाले तो कई 30-31, 56, 84 और 365 दिनों की वैधता वाले भी हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel के कुछ ऐसे बेस्ट प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है।

    Airtel 499
    Airtel 499 - फोटो : airtel

    449 रुपये का प्लान

    एयरटेल के इस प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमे आपको disney+ hotstar का एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    Airtel 479
    Airtel 479 - फोटो : airtel

    एयरटेल का 479 रुपये वाला प्लान

    Airtel के पास एक प्लान 479 रुपये का है जिसमें ग्राहकों को 56 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान के अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ Airtel Thanks एप के भी फायदे मिलते हैं जिनमें Apollo 24/7 सर्किल, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और फ्री हेलोट्यून शामिल हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें