Airtel का बड़ा एलान: अब सभी पोस्टपेड यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, जानें पूरी डिटेल
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब कंपनी सभी सर्किल में पोस्टपेड यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा देगी। पहले यह सुविधा सीमित इलाकों में थी, लेकिन अब इसे देशभर में लागू कर दिया गया है।

Airtel ने अपने सभी पोस्टपेड प्लान्स पर अनलिमिटेड डेटा ऑफर को पूरे देश में लागू कर दिया है। यानी आप किसी भी सर्किल में रहते हों और कोई भी पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करते हों, यह सुविधा आपको मिलेगी।

हालांकि कंपनी ने 30 दिनों के लिए 300GB का फेयर यूसेज कैप तय किया है। इसका मतलब है कि यूजर्स को हाई-स्पीड डेटा 300GB तक मिलेगा, इसके बाद स्पीड कम हो सकती है।

Airtel के पोस्टपेड प्लान्स की शुरुआत 449 रुपये से होती है, जिस पर 18 प्रतिशत GST अलग से देना होता है। 449 रुपये वाले प्लान में एक महीने की वैलिडिटी, 50GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं।