Airtel ने सभी ग्राहकों के लिए लांच किया सस्ता प्री-पेड प्लान

Airtel ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए 169 रुपये वाले प्लान को सभी सर्किल के लिए सभी ग्राहकों के लिए लांच कर दिया है। एयरटेल ने यह प्लान वोडाफोन के 159 रुपये वाले प्लान से होगी क्योंकि वोडाफोन का प्लान कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए है। 169 रुपये वाले प्लान को सभी सर्किल के लिए जारी किए जाने के अलावा कंपनी ने अपने 399 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है। तो आइए जानते हैं इन तीनों प्लान के बारे में विस्तार से।

सबसे पहले 169 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैधता 28 दिनों है और इसमें 28 दिनों तक हर रोज 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

अब एयरटेल के अपडेट हुए 399 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैधता पहले 70 दिनों की थी, लेकिन अब इसकी वैधता 84 दिनों की हो गई है। इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा और साथ में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगा।
- Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज है मौका, अमेजॉन पर मिल रहा ऑफर
- आईफोन XS, XS मैक्स, आईफोन XR के लिए एलिमेंट केस ने भारत में लांच किए मिलिट्री ग्रेड के कवर
- सावधान : UP-बिहार के दुकानों में बिक रहे हैं चोरी हुए फोन, इन कोड वर्ड का हो रहा इस्तेमाल
- साल 2018 में इन 9 मोबाइल ऐप ने मचाया तहलका, देखें काम के ऐप की लिस्ट