Airtel ने सभी ग्राहकों के लिए लांच किया सस्ता प्री-पेड प्लान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 24 Dec 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Airtel launched Rs 169 Prepaid plan for Open Market Plan, also Rs 399 and Rs 448 Plans Revised
AIRtel

    Airtel ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए 169 रुपये वाले प्लान को सभी सर्किल के लिए सभी ग्राहकों के लिए लांच कर दिया है। एयरटेल ने यह प्लान वोडाफोन के 159 रुपये वाले प्लान से होगी क्योंकि वोडाफोन का प्लान कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए है। 169 रुपये वाले प्लान को सभी सर्किल के लिए जारी किए जाने के अलावा कंपनी ने अपने 399 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है। तो आइए जानते हैं इन तीनों प्लान के बारे में विस्तार से।

    airtel
    airtel

    सबसे पहले 169 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैधता 28 दिनों है और इसमें 28 दिनों तक हर रोज 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

    airtel
    airtel

    अब एयरटेल के अपडेट हुए 399 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैधता पहले 70 दिनों की थी, लेकिन अब इसकी वैधता 84 दिनों की हो गई है। इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा और साथ में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें