जियो से क्यों बेहतर है एयरटेल का यह प्लान, फायदे इतने कि आप कहेंगे- क्या बात है

भारती एयरटेल (Airtel) ने 599 रुपये का प्लेटिनम पोस्टपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया पोस्टपेड फैमिली प्लान है, जिसमें एक ऐड-ऑन कनेक्शन की सुविधा मिलती है। यानी एयरटेल 599 रुपये का पोस्टपेड प्लेटिनम प्लान कुल मिलाकर दो कनेक्शन प्रदान करता है, जिससे प्रति कनेक्शन प्रभावी मूल्य 299 रुपये प्रति माह हो जाता है। यह प्लान कई मायनों में जियो के 599 रुपये के प्लान से बेहतर है। आइए जानते हैं कि एयरटेल के 599 रुपये के पोस्टपेड फैमिली प्लान में आपको क्या ऑफर और लाभ मिलने वाले हैं।

एयरटेल 599 रुपये का पोस्टपेड प्लेटिनम प्लान
भारती एयरटेल 599 रुपये का पोस्टपेड प्लेटिनम प्लान ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1 प्राइमरी कनेक्शन और 1 ऐड-ऑन कनेक्शन की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को कुल मिलाकर 599 रुपये में कुल 2 कनेक्शन मिलते हैं। डाटा लाभ की बात करें तो, एयरटेल के 599 रुपये के पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को ऐड-ऑन कनेक्शन के लिए 30 जीबी अतिरिक्त डाटा के साथ 75 जीबी डाटा मिलता है।
प्लान के साथ कुल 105 जीबी डाटा मिलता है। 105 जीबी डाटा फैमिली पूल में है और दोनों नंबर कुल डाटा बेनिफिट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान में 200 जीबी डाटा रोलओवर की सुविधा भी है। यानी यदि आप डाटा का कम इस्तेमाल करते हैं तो आप यह डाटा अगले महीने भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉलिंग और SMS सुविधा
एयरटेल 599 रुपये का प्लेटिनम प्लान दोनों कनेक्शनों पर लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग सहित अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस (लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग) की सुविधा के साथ आता है।