Airtel Annual Recharge Plan: सालभर के लिए कराना है मोबाइल रिचार्ज, तो ये है एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान, जानिए इसके फायदे

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Wed, 09 Feb 2022 02:39 PM IST
Airtel cheapest Annual Recharge Plan Rs 1799 with data sms and callingcheck now
Airtel Annual Recharge Plan - फोटो : Twitter

    देश की सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने और अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए समय-समय पर बेहतरीन और सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर करती रहती हैं। इन्हीं टेलीकॉम कंपनियों में से एक है एयरटेल। एयरटेल भी अपने कस्टमर्स को कई सारे सस्ते प्लान ऑफर करता है। आज हम आपको एयरटेल के एक सबसे सस्ते और पॉपुलर एनुअल प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको और भी कई सारे कमाल के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। दरअसल, एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई एनुअल नुअल रीचार्ज प्लान लाती रहती है, जिनकी कीमत तीन हजार या उससे अधिक होती है। लेकिन आज हम आपको एयरटेल कंपनी द्वारा दी जा रही एक ऐसे नुअल रीचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत दो हजार रुपये से भी कम है और इसका लाभ आपको पूरे साल मिलता रहेगा। चलिए जानते हैं उस प्लान के बारे में...

    Airtel Annual Recharge Plan
    Airtel Annual Recharge Plan - फोटो : iStock

    एयरटेल के एनुअल रिचार्ज प्लान की बात करें तो दो सबसे पॉपुलर प्लान हैं- 2,999 रुपये का पैक और 3,359 रुपये का प्लान। ये दोनों यूजर्स के बीच ज्यादा लोकप्रिय हैं, लेकिन इनकी कीमत अधिक होने की वजह से हर कोई इसका लाभ नहीं उठा पता है। वहीं अगर आपको सालभर के लिए रिचार्ज कराना है और बजट कम है तो आप दो हजार से कम कीमत वाला प्लान रिचार्ज करा सकते हैं।

    Airtel Annual Recharge Plan
    Airtel Annual Recharge Plan - फोटो : iStock

    कॉलिंग और एसएमएस

    • एयरटेल टेलीकॉम कंपनी के इस एनुअल और सस्ते रीचार्ज प्लान की कीमत मात्र 1,799 रुपये है। इस कीमत में ग्राहकों को पूरे 365 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। वहीं इसके फायदों के बारे में बात करें तो, कंपनी के इस रीचार्ज प्लान से ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा प्लान में ग्राहकों को सालभर के लिए 3,600 फ्री एसएमएस मिलते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें