एक महीने की वैधता वाले Airtel के चार सस्ते प्लान, भरपूर डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 02 Aug 2022 01:30 PM IST
सार

यदि आप भी एयरटेल के ज्यादा डाटा और अधिक वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल के 31 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले प्लान की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
airtel cheap mobile recharge plan with 31 day validity price start from 109
Airtel Prepaid Recharge Plans - फोटो : Airtel

    भारतीय टेलिकॉम मार्केट में एयरटेल लगातार जियो (Jio) को चुनौती दे रहा है। एयरटेल ने यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रीपेड टैरिफ प्लान में बदलाव भी किए हैं, जिसमें 31 दिन के लिए ज्यादा डाटा और अधिक सुविधा वाले प्लान भी शामिल हैं। यदि आप भी एयरटेल के ऐसे ही किसी प्लान की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल के 31 दिन की वैलिडिटी और अधिक सुविधा के साथ आने वाले प्लान की जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं...

    Airtel Recharge Plan 2022
    Airtel Recharge Plan 2022 - फोटो : Airtel

    एयरटेल के 319 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ रोजाना 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। प्लान की वैलिडिटी 31 दिन है। इस प्लान के साथ अपोलो 24/7 सर्कल, विंक म्यूजिक और फ्री हैलोट्यून की सुविधा भी मिलती है। यदि आप अधिक डाटा कन्ज्यूम करते हैं और फ्री म्यूजिक का आनंद लेना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस प्लान के साथ आपको फास्टेग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।

    Airtel Recharge Plan 2022
    Airtel Recharge Plan 2022 - फोटो : Airtel

    एयरटेल के 296 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 25 जीबी का डाटा पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। साथ ही इस प्लान में 100 SMS प्रतिदिन और 30 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान के साथ भी अपोलो 24/7 सर्कल, विंक म्यूजिक और फ्री हैलोट्यून की सुविधा मिलती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें