Airtel Recharge Plans: एयरटेल के ये प्लान्स हैं काफी खास, 300 रुपये से कम रिचार्ज में मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स

आज हम आपको एयरटेल के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। ये रिचार्ज प्लान्स 300 रुपये से भी कम के हैं और इन्हें कराने पर आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। भारत की एक बड़ी आबादी विभिन्न टेलीकॉम सर्विस का उपयोग करती है। इस वजह से देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के बीच ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की प्रतिस्पर्धा लगी रहती है। इसी वजह से समय समय पर ये कंपनियां अपने बेहतरीन रिचार्ज प्लान्स को लेकर आती हैं। इन रिचार्ज प्लान्स के साथ कस्टमर को कई ऑफर्स और कैशबैक भी मिलते हैं। इसी सिलसिले में आज हम एयरटेल के 300 रुपये से भी कम वाले रिचार्ज प्लान्स के बारे में आपको बताने वाले हैं। इन प्रीपेड रिचार्ज को कराने पर आपको ढेरों बेनिफिट्स के साथ कई फायदे भी मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एयरटेल के इन खास प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -

129 रुपये का प्रीपेड प्लान
एयरटेल के इस प्लान में आपको 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 300 एसएमएस मिलेंगे। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 24 दिनों की है। इस प्लान को खरीदने पर आपको अमेजन प्राइम का मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल 30 दिनों के लिए मुफ्त मिलेगा।

289 रुपये का प्रीपेड प्लान
इस प्लान के तहत रिचार्ज कराने पर आपको अनलिमिटेड कॉल्स, रोजाना 1.5 जीबी डेटा और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इसके अलावा आपको अमेजन प्राइम और ZEE5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन 1 महीनों के लिए फ्री मिलेगा।