Airtel 5G: कब होगा लॉन्च, किन शहरों में मिलेगी सर्विस, पढ़ें CEO की चिट्ठी
एयरटेल ने घोषणा करते हुए कहा कि Airtel 5G की स्पीड 4जी नेटवर्क के मुकाबले 20 से 30 गुना अधिक होने वाली है। इसके अलावा कॉलिंग भी पहले के मुकाबले बेहतर होगी।

Airtel 5G की लॉन्चिंग को लेकर एयरटेल इंडिया के सीईओ गोपाल विट्टल ने यूजर्स के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि Airtel 5G के साथ 4G के मुकाबले 20 से 30 गुना अधिक स्पीड मिलेगी। इसके अलावा कॉलिंग भी पहले के मुकाबले बेहतर होगी। गोपाल विट्टल ने 5जी से जुड़े कुछ सवालों के जवाब भी दिए हैं। आइए जानते हैं...

Airtel 5G खास जरूरतों के लिए डिफरेंशियल क्वालिटी को इनेबल करेगा जिसे नेटवर्क स्लाइसिंग कहा जाता है। इसलिए यदि आप एक गेमर हैं और बेहतरीन स्पीड चाहते हैं तो हम आपके लिए नेटवर्क को स्लाइस करने में सक्षम होंगे। यदि आप घर से काम कर रहे हैं और बिना रोकटोक इंटरनेट चाहते हैं तो हम इसे आपके लिए तैयार कर रहे हैं।

Airtel 5G नेटवर्क को आपके स्मार्टफोन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। पहली बात यह है कि भारत में एयरटेल का 5जी बिना किसी ग्लीच काम करेगा। चाहे आप यात्रा कर रहे हों या फिर किसी जगह पर बैठे हों। एयरटेल का 5जी नेटवर्क आपको हर हाल में मिलेगा।