Airtel 5G: किन शहरों को पहले मिलेगी 5G सर्विस, कितनी होगी 5G प्लान की कीमत, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 02 Oct 2022 10:16 AM IST
airtel 5g In India Which cities will get airtel 5G service first, how much will be the cost of airtel 5G plan
Airtel 5G - फोटो : अमर उजाला

    देश में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G सर्विस की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे कई शहरों में 5G कनेक्टिविटी शुरू भी कर दी गई है। भारत में सबसे पहले एयरटेल ने 5G सर्विस की शुरुआत की है। भारती एयरटेल ने कल यानी एक अक्तूबर से ही देश के प्रमुश आठ शहरों में 5G सर्विस को शुरू कर दिया है। कंपनी ने 2024 तक देश के सभी हिस्सों में 5G सर्विस फैलाने का प्लान बनाया है। चलिए जानते हैं कि एयरटेल का 5जी सर्विस रोलआउट का क्या प्लान है और इसके 5जी रिचार्ज प्लान की क्या कीमत होने वाली है।

    Airtel 5G
    Airtel 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    इस शहरों में शुरू हुआ 5G

    एयरटेल देश में 5जी सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी बन गई है। कंपनी ने एक अक्तूबर से ही देश के प्रमुश आठ शहरों में 5G सर्विस को शुरू कर दिया है। इस शहरों में दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी और कोलकाता शामिल हैं। इन शहरों में रोलआउट के साथ ही लोगों के फोन में 5जी का सिग्नल भी आ रहा है।

    5G In India
    5G In India - फोटो : अमर उजाला

    Airtel 5G प्लान

    हालांकि अब तक कंपनी ने 5G प्लान की कीमत को लेकर कुछ फाइनल जानकारी नहीं दी है। जानकारों का कहना है कि एयरटेल के प्लान 4जी की तरह नहीं होंगे। एयरटेल के 5जी प्लान की कीमत 4जी के मुकाबले 15 फीसदी तक अधिक हो सकती है।