Air Purification: सांसों में घुल रहे जहर से ऐसे बचें, तुरंत घर ले आएं हवा साफ रखने वाले ये चार डिवाइस

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 12 Nov 2025 01:03 PM IST
सार

Air Purification Devices:

दिल्ली और उत्तर भारत के कई शहरों में ठंड आते ही हवा जहरीली हो जाती है। ऐसे में खुद को प्रदूषण से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में एयर प्यूरिफायर समेत कुछ अन्य डिवाइस आपको साफ हवा लेने में मदद कर सकते हैं।

air pollution protection devices air purifier n95 mask humidifier delhi ncr Noida air aqi
एयर प्यूरीफिकेशन डिवाइस - फोटो : अमर उजाला

    नवंबर आते ही दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई शहरों की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। कई शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर ने खतरनाक सीमा पार कर ली है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के स्तर को भी पार कर गया है। प्रदुषण का यह स्तर इतना खतरनाक है कि लंबे समय तक इसमें सांस लेने से आपको गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस हवा का खासकर बच्चों और बुजुर्गों के फेफड़ों पर गंभीर असर पड़ता है। ऐसे में आपके परिवार को इस खतरनाक हवा से बचाने के लिए कुछ स्मार्ट डिवाइस आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ डिवाइसेज के बारे में जिन्हें आपको इस मौसम में जरूर खरीद लेने चाहिए।

    Air Purifier Device
    Air Purifier Device - फोटो : AdobeStock

    एयर प्यूरिफायर

    वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच एयर प्यूरिफायर अब एक लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। यह डिवाइस हवा में मौजूद PM2.5 पार्टिकल्स, धूल, धुआं और हानिकारक गैसों को फिल्टर कर साफ हवा देता है। आप कमरे के आकार के अनुसार प्यूरिफायर चुन सकते हैं। बाजार में फिलिप्स, शाओमी, डाइसन और हनीवेल जैसी कंपनियों के प्यूरिफायर विभिन्न कीमतों में उपलब्ध हैं। अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इन्हें खरीदा जा सकता है।

    वीयरेबल एयर प्यूरिफिकेशन डिवाइस
    वीयरेबल एयर प्यूरिफिकेशन डिवाइस - फोटो : Amazon

    वीयरेबल एयर प्यूरिफिकेशन डिवाइस

    अगर आपका ज्यादातर समय घर के बाहर बीतता है, तो वीयरेबल एयर प्यूरिफायर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह छोटा, लॉकेट जैसा डिवाइस होता है जिसे गले में पहना जाता है। यह आपके आसपास की हवा से प्रदूषक तत्वों को हटाकर साफ हवा देता है। पोर्टेबल होने के कारण इसे ऑफिस, मार्केट या यात्रा के दौरान आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।