AI के ‘गॉडफादर’ ने दी चेतावनी: मानवता को खत्म कर सकता है एआई, बचने का है एक ही तरीका...

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 17 Aug 2025 04:54 PM IST
सार

AI Threats To Humans:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जनक कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने एआई से मानवता के लिए बड़े खतरे की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि AI इंसानों को खत्म कर सकता है। हालांकि, इससे बचने का उन्होंने एक अनोखा उपाय सुझाया है।

ai godfather geoffrey hinton suggests developing maternal instinct in AI to protect humans
एआई में तेजी समझ को रही है विकसित - फोटो : AI

    लास वेगास में आयोजित Ai4 कॉन्फ्रेंस में AI के 'गॉडफादर' कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने एआई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बेहद चौंकाने वाला प्रस्ताव रखा है। हिंटन ने सुझाव दिया है कि अगर एआई सिस्टम्स में 'मातृत्व की भावना' को डाला जाए, तो यह इंसानों की सुरक्षा और देखभाल के लिए प्रेरित हो सकता है। यह बात ऐसे समय में आई है, जब एआई के तेजी से विकास और उसके खतरों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। हिंटन पहले भी कह चुके हैं कि एआई के कारण मानवता के खत्म होने की 10-20% संभावना है।

    नियंत्रण मजबूत करना जरूरी
    नियंत्रण मजबूत करना जरूरी - फोटो : AI

    मौजूदा नियंत्रण रणनीतियों पर संदेह

    हिंटन ने एआई को सख्त मानव नियंत्रण में रखने की मौजूदा रणनीति पर सवाल उठाया है। उनका मानना है कि जब मशीनें इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएंगी, तो यह तरीका अप्रभावी साबित होगा। वह बताते हैं कि एक बार एक एआई सिस्टम ने इंजीनियर को नौकरी से हटाने से रोकने के लिए उसकी निजी जानकारी उजागर करने की धमकी दी थी। ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि भविष्य के एआई मॉडल में धोखा देने और खुद को बचाने की क्षमता हो सकती है।

    जोड़नी होगी मातृत्व भावना
    जोड़नी होगी मातृत्व भावना - फोटो : AI

    'मातृत्व वृत्ति' का अनोखा प्रस्ताव

    हिंटन का वैकल्पिक विचार मानव और उनके बच्चों के बीच प्राकृतिक संबंध से प्रेरित है। उनका कहना है कि एक कम बुद्धिमान जीव (बच्चा) एक ज्यादा बुद्धिमान जीव (मां) को प्रभावित और सुरक्षित महसूस कर सकता है। उनका मानना है कि एआई में 'मातृत्व देखभाल' की वृत्ति डालने से सिस्टम स्वाभाविक रूप से मानव कल्याण की रक्षा करने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने तर्क दिया, "ज्यादातर सुपर-इंटेलिजेंट एआई मांएं मातृत्व की भावना को खत्म नहीं करना चाहेंगी, क्योंकि वे हमें मरते हुए नहीं देखना चाहतीं।"