इस AI टूल ने पलक झपकते तोड़ दिए कई पासवर्ड, बचने के लिए नोट कर लें सिक्योरिटी टिप्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 11 Apr 2023 01:06 PM IST
सार

अब एआई का इस्तेमाल कर पासवर्ड को क्रैक करने का दावा किया गया है। एआई को करीब 15,680,000 पासवर्ड पर टेस्ट किया गया और इसने 50 प्रतिशत से अधिक पासवर्ड को क्रैक कर दिया।

विज्ञापन
AI can crack your password in seconds know how to secure your account and password
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - फोटो : iStock

    एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। सर्च इंजन से लेकर चैटबॉट तक और रोबोट से लेकर बिजनेस एप तक में अब एआई का इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन एआई को लेकर साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में भी काफी संभावनाएं देखी जा रही हैं। अब एआई का इस्तेमाल कर पासवर्ड को क्रैक करने का दावा किया गया है। एआई को करीब 1.5 करोड़ पासवर्ड पर टेस्ट किया गया और इसने कुछ ही समय में 50 प्रतिशत से अधिक पासवर्ड को क्रैक कर दिया।

    Password
    Password - फोटो : Istock

    सेकेंडों में क्रैक कर देगा पासवर्ड

    होम सिक्योरिटी हीरोज के ऑनलाइन सुरक्षा एक्सपर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एआई एक मिनट से भी कम समय में आम तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले 50 प्रतिशत से अधिक पासवर्ड को क्रैक कर सकता है। एआई 60 सेकंड से भी कम समय में 51 प्रतिशत से अधिक पासवर्ड को क्रैक कर सकता है।

    Password New
    Password New - फोटो : Istock

    इसके अलावा एआई एक घंटे से भी कम समय में 65 प्रतिशत से अधिक पासवर्ड और 30 दिनों के भीतर 81 प्रतिशत से अधिक पासवर्ड को क्रैक कर सकता है। इन पासवर्ड को PassGAN नामक AI पासवर्ड क्रैकर से तोड़ा गया है। होम सिक्योरिटी हीरोजने 15,680,000 पासवर्ड की लिस्ट पर यह टेस्ट किया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें