सरकार ने नहीं दिखाया रहम तो बंद हो जाएगी वोडाफोन-आइडिया, टेलीकॉम उद्योग को लगेगा बड़ा झटका

प्रदीप पांडे
बीबीसी हिन्दी, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 18 Feb 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
AGR Dues: Is Vodafone-Idea service discontinued in India with more than 30 crore customers
Vodafone-Idea - फोटो : amar ujala

    सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया की वो याचिका खारिज कर दी है जिसमें 2500 करोड़ रुपये सोमवार को और शुक्रवार तक 1000 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई थी। कंपनी ने अपनी याचिका में ये मांग भी की थी कि उसके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई न की जाए। जस्टिस अरुण मिश्र की अगुवाई वाली बेंच ने वोडाफोन आइडिया की तरफ़ से पैरवी कर रहे एडवोकेट मुकुल रोहतगी की दलीलें सोमवार को खारिज कर दीं।

    SC on telecom sector
    SC on telecom sector - फोटो : pti

    इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को किसी किस्म की राहत देने से इनकार कर दिया था ये रकम भले ही सरकारी राजस्व में अतिरिक्त कमाई के तौर पर दर्ज होगी पर ये माना जा रहा है कि पूरे टेलीकॉम उद्योग को इससे बड़ा झटका लगने वाला है। भारत भले ही दुनिया के सबसे बड़े टेलीकॉम बाजारों में शुमार होता है लेकिन इसके प्रमुख खिलाड़ी हाल के समय में बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

    जियो ने वोडाफोन-आइडिया को पीछे छोड़ा (इंफोग्राफिक्स-रोहित झा)
    जियो ने वोडाफोन-आइडिया को पीछे छोड़ा (इंफोग्राफिक्स-रोहित झा) - फोटो : Amar Ujala

    टेलीकॉम कंपनियों को 13 अरब डॉलर की रकम सरकार को चुकानी है और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने 17 मार्च तक की मियाद तय की है। कोर्ट ने कंपनियों से ये भी पूछा है कि वक्त पर पैसा न चुकाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों पर क्यों न अवमानना की कार्रवाई की जाए? देश की सबसे बड़ी अदालत के फैसले ने उनकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें