OLX पर देखा कार का विज्ञापन, खरीदने पहुंचा तो 1.40 लाख गंवाने पड़े

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 08 Jan 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Advertiser on Olx Robbed A Young Man Who Took A Car
olx car

    आपमें से कई लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। आए दिन आपने भी सुना होगा कि फलां आदमी ने ऑनलाइन फोन ऑर्डर किया था लेकिन फोन के बॉक्स में उसे साबुन मिला, वहीं कई लोगों को पारले जी भी मिल चुका है। ये तो फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी साइट्स की बात हो गई, लेकिन क्या आपको पता है कि सेकेंड हैंड प्रोडक्ट्स बेचने वाली साइट OLX पर भी लोगों को चूना लग सकता है, वह भी 1.40 लाख रुपये का। आइए जानते हैं क्या है मामला और आपको किस तरह सावधान रहने की जरूरत है।

    olx
    olx

    यह पूरा मामला दिल्ली का है जहां ओएलएक्स के जरिए एक युवक को 1.40 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। दरअसल दिल्ली के मंगोलपुरी के रहने वाले प्रभात ठाकूर ने ओएलएक्स पर बिक्री होने वाली कार का विज्ञापन देखा था। उसके बाद वह कार को खरीदने के लिए फरीदाबाद दुर्गा बिल्डर एरिया में पहुंचा।

    chor
    chor

    वहां पहले से ही मौजूद दो बाइक सवारों ने प्रभात को लूट लिया और उनके 1.40 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। गौर करने वाली बात यह है कि यह घटना सोमवार दोपहर 12 बजे नहर किनारे नोएडा को जाने वाली रोड पर हुई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें