Aadhar Update: नवंबर से घर बैठे बदल सकेंगे नाम, पता और मोबाइल नंबर, सिर्फ इस काम के लिए जाना होगा आधार सेंटर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 26 Sep 2025 10:59 AM IST
सार

Aadhar Update:

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। UIDAI ने ऐलान किया है कि नवंबर से ज्यादातर अपडेट घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकेंगे। केवल फोटो और बायोमेट्रिक बदलाव के लिए ही अब लोगों को आधार केंद्र जाना होगा।

विज्ञापन
aadhaar card update process change online november uidai new rules details
Aadhaar - फोटो : Amar Ujala

    अब आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए लंबी लाइनों में लगने की परेशानी खत्म होने वाली है। UIDAI (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि नवंबर से आधार कार्ड से जुड़े अधिकतर अपडेट घर बैठे ही किए जा सकेंगे।

    आधार कार्ड
    आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala

    इसके लिए फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल होगा, जिससे मोबाइल या कंप्यूटर से ही डिटेल्स वेरिफाई की जा सकेंगी। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया सुरक्षित होगी और पहचान चोरी जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करेगी।

    आधार कार्ड
    आधार कार्ड - फोटो : Adobe Stock

    हालांकि कुछ मामलों में अब भी आधार केंद्र जाना जरूरी रहेगा। अगर किसी को अपना फोटो अपडेट कराना है या बायोमेट्रिक बदलाव करना है, जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन, तो इसके लिए सेंटर विजिट करना होगा। बाकी जानकारी जैसे नाम, पता और मोबाइल नंबर ऑनलाइन ही बदले जा सकेंगे, बशर्ते बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन हो।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें