इन 92 स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट, यह है लिस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 02 Aug 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
92 smartphones to get Androids biggest new update, Here is the list
Android 8.0 Oreo

    गूगल ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी कि भारत में सिर्फ 6 प्रतिशत स्मार्टफोन में ही एंड्रॉयड ओरियो 8.0 मौजूद है। एंड्रॉयड ओरियो के फीचर्स की बात करें तो इसके अपडेट के बाद फोन की सुरक्षा बढ़ जाती है और साथ ही कई नोटिफिकेशन कंट्रोल जैसे कई सारे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा पहले के मुकाबले बैटरी की खपत भी कम हो जाती है। तो ऐसे में आज हम आपको 92 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट मिलने वाला है। आइए देखते हैं।

    Samsung Galaxy On7 Prime
    Samsung Galaxy On7 Prime

    Samsung Galaxy On7 Prime-

    सैमसंग के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.6GHz का ऑक्टाकोर 7870 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, ANT+, माइक्रो-USB 2.0, 3300mAh की बैटरी और 3.5mm का ऑडियो जैक है। फोन की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है।

    सैमसंग गैलेक्सी प्रो ए9
    सैमसंग गैलेक्सी प्रो ए9

    Samsung Galaxy A9 Pro-

    सैमसंग गैलेक्सी प्रो ए9 में 1080x1920 पिक्सल वाला 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास, 1.8GHz का क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 5000 एमएएच की बैटरी है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की कीमत में 29,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें