अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगे ये 9 बेहतरीन बजट फोन
विज्ञापन

पिछले कुछ महीनो में वनप्लस 2 से लेकर गूगल नेक्सस 5एक्स तक कई बेहतरीन फोन लांच हुए, लेकिन अब आने वाले दिनों में कई बेहतरीन फोन लांच होने वाले हैं। इन सभी फोनों की कीमत 10 हजार रुपए के आसपास है। जानें कौन से हैं ये आने वाले बेहतरीन फोन-

1- श्याओमी रेडमी3
श्याओमी आधिकारिक तौर पर अपने इस फोन को चीन में उतार चुकी है। आम आदमी के बजट वाला यह आने वाले कुछ महीनों में भारत में भी लांच हो जाएगा। 5 इंच स्क्रीन वाले इस फोन में एचडी डिस्प्ले के साथ 2जीबी रैम भी होगी।

2- वलप्लस मिनी 2
वनप्लस ने भी अपना मीडियम रेंज का मिली2 लांच करने का ऐलान किया है। कुछ कम पांच इंच वाले स्क्रीन फोन में तीन जीबी की रैम होगी। इतना ही नहीं इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सेल का और फ्रंट कैमरा 8 मेगा पिक्सेल का होगा।
विज्ञापन