2016 में गूगल ने बंद कर दी थी अपनी 8 सेवाएं, आपको पता चला ?
विज्ञापन

गूगल ने इस साल कई सारी नई सेवाएं शुरु की लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस साल गूगल ने अपनी कई सारी सेवाएं बंद भी कर दीं। जानिए कौन सी हैं वो सेवाएं

Google Compare
गूगल ने सबसे पहली सेवा जो बंद की वो थी गूगल कंपेयर। गूगल का यह प्रोडक्ट आपको बीमा, ऑटो समेत कई सारे उत्पादों के बीच तुलना उपलब्ध करवाता था। बता दें कि गूगल ने यह सेवा 2015 में ही शुरू की थी।

Google Hangouts on Air
गूगल ने अपनी एक और अहम सेवा को इसी साल बंद कर दिया और वो है गूगल हैंगआउट। अब आप गूगल हैंगआउट की बजाए लाइव के लिए यू-ट्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन