Alert: इन सात तरीकों से क्रिप्टो स्कैमर लोगों को लगा रहे चूना, आप भी फंस सकते हैं जाल में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Jan 2024 11:11 AM IST
7 ways cybercriminals steal Crypto currency here is the details in Hindi
Crypto currency hacking - फोटो : अमर उजाला

    क्रिप्टो करेंसी का जो क्रेज दो साल पहले था वो अब देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि क्रिप्टोकरेंसी खत्म हो गई हैं। आज भी लोग क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रहे हैं। क्रिप्टो करेंसी एक ऐसा डिजिटल एसेट है जिस पर हैकर्स की 24 घंटे नजर है। चेकप्वाइंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिप्टो करेंसी की हैकिंग को लेकर क्रिप्टो कम्युनिटी में एक अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट में बताया गया है कि हैकर्स किन-किन तरीकों से क्रिप्टो करेंसी चोरी करते हैं। आइए जानते हैं...

    fake cryptocurrency trading website.
    fake cryptocurrency trading website. - फोटो : अमर उजाला

    कैंपेन और फर्जी वेबसाइट:

    क्रिप्टो हैकर्स क्रिप्टो करेंसी वॉलेट में सेंध लगाने के लिए फर्जी वेबसाइट बनाते हैं जिनका नाम करेंसी से मिलता जुलता होता है। इसके अलावा ये हैकर्स कई तरह के ऑनलाइन फर्जी कैंपेन भी चलाते हैं जिसे वे सोशल मीडिया और ई-मेल के जरिए प्रमोट भी करते हैं।

    fake cryptocurrency trading website.
    fake cryptocurrency trading website. - फोटो : अमर उजाला

    असली वेबसाइट की कॉपी:

    क्रिप्टो हैकर्स भी रेगुलर हैकर्स की तरह किसी नामी क्रिप्टो करेंसी की असली वेबसाइट जैसी नकली वेबसाइट तैयार करते हैं और इसे ऑनलाइन प्रमोट करते हैं। जैसे ही कोई यूजर उस क्रिप्टो करेंसी के बारे में गूगल पर सर्च करता है तो प्रमोट किए जाने के कारण नकली वेबसाइट सबसे पहले दिखती है। ऐसे में लोगों को लगता है कि यही असली साइट है और वे जाल में फंस जाते हैं।