छः साल के यूट्यूबर ने खरीदी 55 करोड़ रुपये की इमारत, यूजर ने कहा- मैं पूरी जिंदगी में नहीं कमा सकता

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 27 Jul 2019 04:28 PM IST
6 years old South Korean YouTuber Boram buys 8 million dollar property
Boram - फोटो : youtube

    जिस उम्र में बच्चे खेलते हैं, उस उम्र एक लड़की अरबपति बन गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक छः साल की कोरिया की रहने बच्ची ने 8 मिलियन डॉलर यानी करीब 55 करोड़ रुपये का घर खरीदा है। दरअसल यह लड़की एक यूट्यूबर है और इसके यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं। आइए जानते हैं इस बच्ची के बारे में।

    boram
    boram - फोटो : youtube

    इस सेलिब्रिटी बच्ची का नाम बोरम (Boram) और यूट्यूब पर बोरम के दो चैनल हैं जहां वह खिलौनों का रिव्यू करती है। इस बच्ची का एक वीडियो ट्रेंडिंग में रहा है जिसे 376 मिलियन यानी 37.6 करोड़ व्यूज मिले हैं। इस वीडियो में बोरम ने किचन के प्लास्टिक के खिलौनों से नूडल्स बना रही है, तभी नूडल्स अचानक से कैमरे पर गिर जाता है।

    बोरम ने यही इमारत खरीदी है
    बोरम ने यही इमारत खरीदी है - फोटो : KPAX.com

    इस बच्ची ने अपनी कमाई से दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 8 मिलियन डॉलर यानी करीब 55 करोड़ रुपये में 5 मंजिला घर खरीदा है। यह इमारत 1975 में 258 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें