सोशल मीडिया पर भूलकर भी इस तरह की जानकारी न करें शेयर, नहीं तो होगा बहुत नुकसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 30 Jan 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
5 things you should not share on social media know full list in hindi
social media - फोटो : amar ujala

    आज के दौर में लोग सबसे ज्यादा फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इन एप्स के जरिए ही लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जुड़े रहते हैं। लेकिन कई बार लोग इन प्लेटफॉर्म पर अपना फोन नंबर, घर का पता और बैंक अकाउंट जैसी जानकारियां शेयर कर देते हैं, जिसके बाद वह मुसीबत में फंस जाते हैं। साथ ही उनकी निजी जानकारियां भी लीक हो जाती हैं। हम आपको बता रहे हैं उन टिप्स के बारे में, जो आपका डाटा सुरक्षित रखने में मदद करेंगे...

    date of birth
    date of birth - फोटो : demo pic

    जन्म की तारीख

    सोशल मीडिया साइट्स पर जन्म की सही तारीख शेयर नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपके निजी डाटा को खतरा हो सकता है। हैकर्स आपकी निजी जानकारी इकट्ठा कर आपको चूना भी लगा सकते हैं। तो ऐसे में सोशल मीडिया पर जन्म की तारीख शेयर न करें।

    mobile user
    mobile user - फोटो : social media

    मोबाइल नंबर

    ज्यादातर लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट पर अपनी सही फोन नंबर डाल देते हैं, जिससे उनके दोस्त और रिश्तेदार उनसे आसानी से कनेक्ट रह सकें। लेकिन हैकर्स लोगों के सही मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे लोग परेशानी में फंस सकते है। तो ऐसे में निजी फोन नंबर भूलकर भी सोशल मीडिया पर न डाले। हालांकि, लोग निजी नंबर के जगह दूसरे नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें