नोकिया 6 को कड़ी टक्कर देंगे ये 5 स्मार्टफोन !

नोकिया और एचएमडी ग्लोबल ने अपने नए एंड्रॉयड मोबाइल नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 के साथ भारतीय बाजार में वापसी करने की कोशिश में है, लेकिन नोकिया को कड़ी टक्कर देने के लिए कई सारी मोबाइल कंपनियां मार्केट में पहले से मौजूद हैं। आइए देखते हैं कि नोकिया 6 के साथ इंडिया में कौन-कौन से स्मार्टफोन की सीधी टक्कर होने वाली है?

नोकिया 6
सबसे पहले नोकिया 6 की बात करें तो यह फोन अमेजॉन पर 14,999 रुपये में 14 जुलाई से खरीदा जा सकेगा। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट और एनएफसी शेयरिंग दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000mAh की बैटरी है।

मोटो जी5 प्लस
नोकिया 6 का पहला मुकाबला मोटो जी5 प्लस से होगा। Moto G5 Plus में 1080x1920 रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2GHz स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3GB और 4GB रैम वेरिएंट के साथ 32GB और 64GB इंटरनल मेमोरी, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। 3 जीबी +16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 और 4 जीबी रैम +32 स्टोरेज जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। 3000mAh की बैटरी हो जो टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।