6GB रैम के साथ भारत में मिलने वाले 5 स्मार्टफोन

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो अपने स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आपको भारत में मिलने वाले 6 जीबी रैम वाले 5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। तो आइए देखते हैं।
ये भी पढ़ेंः वोडाफोन लाया 392 रुपये का प्लान, रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री

कूलपैड कूल प्ले 6
कूलपैड कूल प्ले 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट के 7.1.1, 1.4GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का, 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.0 और USB Type-C पोर्ट है। फोन में 4000mAh की बैटरी है और फोन की कीमत 14,999 रुपये है। यह भारत में मिलने वाला 6 जीबी रैम का सबसे सस्ता फोन है।

Honor 8 Pro
इस फोन में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं जिनका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे में लेजर ऑटोफोकस फीचर भी दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.7 इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले, किरिन 960 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी की स्टोरेज और 4000 एमएएच की बैटरी है। फोन की कीमत 29,999 रुपये है।