रोज 3GB डाटा वाले एयरटेल, वोडाफोन, जियो और आइडिया के प्री-पेड प्लान, देखें लिस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 15 Jun 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
3GB Daily data Plans from airtel, idea, jio and vodafone
jio vs idea vs airtel vs vodafone

    देशभर की सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच पिछले 2 साल से डाटा वॉर चल रहा है। आए दिन रोज नए-नए प्लान कंपनियां पेश कर रही हैं। अभी हाल ही में जियो ने अपने सभी प्लान में रोज 1.5 जीबी एक्स्ट्रा डाटा देने का ऐलान किया है। तो आइए देखते हैं एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और जियो के रोज 3 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान की लिस्ट।

    JIO
    JIO

    जियो

    जियो ने अभी हाल ही में कहा है कि 12 जून से 30 जून के बीच रिचार्ज करवाने वाले ग्राहको को उसके प्लान के साथ मिल रहे डाटा में रोज 1.5 जीबी डाटा ्अतिरिक्त मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपने इस अवधि में 149 रुपये का रिचार्ज कराया है तो आपको 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 3 जीबी डाटा यानि कुल 84 जीबी डाटा मिलेगा।

    Airtel
    Airtel

    एयरटेल

    एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में अब रोज 3 जीबी डाटा मिल रहा है। साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा एयरटेल के 558 रुपये वाले प्लान में 82 दिनों की वैधता के साथ रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें