मोदी सरकार@3: इन हस्तियों को पछाड़ ट्विटर के शहंशाह बने पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया, कैशलेस इकोनॉमी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक समेत कई फैसले लिए। कई फैसले के लिए उनकी तारीफ हुई तो कई फैसले को लेकर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। सरकार में आने के बाद से प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदीसोशल मीडिया पर देश के किसी भी राजनेता से ज्यादा सक्रिय हैं। मोदी 2009 से ट्विटर पर एक्टिव हैं। आइए देखते हैं कि पीएम मोदी ने ट्विटर पर कब-कब बाजी मारी है और किसे पीछे छोड़ा है।

आज यानी 22 मई 2017 की बात करें तो ट्विटर पर मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे नंबर पर हैं। इस समय मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 30,077,346 है, वहीं अमिताभ बच्चन 26,888,452, शाहरुख खान 25,028,006, सलमान खान 22,924,809 और आमिर खान के 20,839,482 फॉलोअर्स हैं। वहीं ट्विटर पर पूरी दुनिया के नेताओं के फॉलोअर्स की बात करें उसमें पीएम मोदी दूसरे स्थान पर हैं और बराक ओबामा 88,334,558 फॉलोअर्स के साथ एक नंबर पर हैं।

20 जनवरी 2017 को ओबामा के रिटायर होने और डोनॉल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राष्ट्राध्यक्ष बन गए। वैसे ओबामा अभी भी मोदी से आगे हैं लेकिन अब वे राष्ट्राध्यक्ष नहीं हैं। आज यानी 22 मई 2017 को इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 7.8 मिलियन, 3,240,314, यूट्यूब पर 667,074 सब्सक्राइबर और फेसबुक पर 41,276,888 फॉलोअर्स हैं।