Youtube लाएगा नया फीचर, बिना ऐड देख सकेंगे वीडियो
विज्ञापन

बहुत जल्द यू-ट्यूब पर चलने वाले 30 सेकंड के विज्ञापन आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। गूगल इसके लिए एक नई योजना पर काम कर रहा है।

दरअसल, यू-ट्यूब पर वीडियो देखने से पहले यूजर को 30-30 सेकंड के विज्ञापन देखने पड़ते हैं। अहम बात ये है कि इन्हें चाहकर भी स्किप नहीं किया जा सकता।

यूट्यूब को इन विज्ञापनों से पैसा मिलता है। ऐसे में विज्ञापनों के बदले मिलने वाला पैसा कहां से पूरा हो इसी को लेकर यूट्यूब इस नए विकल्प पर काम कर रहा है।
विज्ञापन