YouTube Premium: चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा है 2 महीने का फ्री ट्रायल; जानें कैसे चेक करें अपना ऑफर और एक्टिवेट

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 28 Mar 2026 03:52 PM IST
सार

YouTube Premium Free Offer:

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब अपने चुनिंदा यूजर्स को यूट्यूब प्रीमियम का 2 महीने का फ्री ट्रायल दे रहा है। इस ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी शुल्क के एड-फ्री वीडियो, म्यूजिक और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।जानिए इसके बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
YouTube Alert: Get 2 Months YouTube Premium for Free, Check Now
यूट्यूब प्रीमियम - फोटो : adobe stock

    YouTube ad-free video trial:

    वीडियो स्ट्रीमिंग दिग्गज यूट्यूब ने चुनिंदा यूजर्स के लिए 2 महीने का फ्री प्रीमियम ट्रायल पेश किया है। यह ऑफर मुख्य रूप से नए यूजर्स या कुछ पुराने अकाउंट्स के लिए उपलब्ध है। इसके जरिए आप बिना विज्ञापन के वीडियो देख सकते हैं और यूट्यूब म्यूजिक का भी आनंद ले सकते हैं। ट्रायल खत्म हाेने से पहले इसे कभी भी कैंसिल किया जा सकता है, जिससे की बाद में कोई चार्ज न कट सके।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

    YouTube Music Premium Free: क्या-क्या मिलेगा फ्री में?

    • बैकग्राउंड में वीडियो या म्यूजिक प्ले हो सकेगा।
    • ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा मिल पाएगी।
    • बिना रुकावट कंटेंट स्ट्रीमिंग का लुफ्ट उठा सकेंगे।
    YouTube Music
    YouTube Music - फोटो : अमर उजाला

    YouTube Premium activation steps: अपना ऑफर कैसे चेक करें?

    • सबसे पहले अपने फोन में यूट्यूब एप खोलें।
    • ऊपर दाईं ओर अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
    • यहां आपको Get YouTube Premium का विकल्प दिखाई देगा।
    • अगर आप योग्य हैं, तो आपको दो महीने का फ्री ट्रायल का बैनर दिखेगा।
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें