अपना फेसबुक अकाउंट बेचकर खरीद सकते हैं बजाज पल्सर 180 DTSi

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 21 Dec 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
Your facebook account price is Rs 70,000 says a new report
Your facebook account price

    आपमें से अधिकतर लोग फेसबुक इस्तेमाल करते होंगे। कई लोगों के पास तो 8-10 अकाउंट होंगे, क्योंकि कई लोग पासवर्ड भूल जाने पर तुरंत नया फेसबुक अकाउंट बना लेते हैं। आप खाली समय में अपने फेसबुक पर कुछ-ना-कुछ शेयर भी करते रहते हैं, लेकिन यदि हम आपसे कहें कि आप अपना फेसबुक बेच दीजिए तो आप कहेंगे कि यह क्या मजाक है। आपको बता दें कि यही सच है कि आप अपने फेसबुक अकाउंट बेचकर नई Bajaj Pulsar 180 DTSi बाइक खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

    facebook
    facebook

    इस समय सबसे पहला सवाल आपके दिमाग में आ रहा होगा कि आखिर मेरे फेसबुक अकाउंट के बदले कितने पैसे मिलेंगे कि मैं बजाज की नई बाइक खरीद लूंगा तो आपको बता दें कि यदि आपको लगता है कि आपको फेसबुक छोड़ देना चाहिए तो आप अपना फेसबुक अकाउंट डीएक्टिवेट कर सकते हैं, लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि इसके लिए आपको 1,000 डॉलर यानि करीब 70,000 रुपये देने पड़ सकते हैं।

    facebook
    facebook - फोटो : pexels.com

    दरअसल ओहियो स्थित केनयन कॉलेज के कुछ शोधकर्ताओं ने मजाक में नहीं, बल्कि वास्तव में फेसबुक अकाउंट की बोली लगाई है, ताकि यह पता किया जा सके कि एक फेसबुक अकाउंट की कीमत कितनी है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने सर्वे में शामिल लोगों से सवाल पूछा कि यदि उन्हें फेसबुक छोड़ने के बदले पैसे दिए जाएं तो वे 1 दिन, 1 सप्ताह, एक महीना या 1 साल के लिए कितने पैसे लेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें