Elon Musk: मस्क के 'सीक्रेट्स' खोलना पड़ा भारी? वायरल पॉडकास्ट के बाद xAI इंजीनियर सुलेमान खान ने छोड़ी कंपनी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 21 Jan 2026 01:57 PM IST
सार

Sulaiman Khan Resigns xAI:

एलन मस्क की AI कंपनी xAI के इंजीनियर सुलेमान खान घोरी ने हाल ही में कंपनी की वर्क कल्चर पर खुलकर बात की थी। फ्री टेस्ला साइबरट्रक की कहानी वायरल होने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने xAI से इस्तीफा दे दिया है।

xai engineer sulaiman khan exit after revealing viral elon musk secrets on podcast  tesla cybertruck
सुलेमान खान घोरी ने xAI से किया रिजाइन - फोटो : LinkedIn/Sulaiman Ghori

    एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के इंजीनियर सुलेमान खान घोरी (Sulaiman Khan Ghori) इन दिनों चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक पॉडकास्ट में xAI की वर्क कल्चर और मस्क के मैनेजमेंट स्टाइल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। अब सुलैमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया कि वह xAI छोड़ चुके हैं। उन्होंने लिखा, “मैंने xAI छोड़ दिया है। अपनी पुरानी टीम और सहकर्मियों के लिए सिर्फ प्यार और सम्मान।” हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे की कोई ठोस वजह नहीं बताई, जिससे सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगी हैं।

    एलन मस्क की एक्सएआई को झटका
    एलन मस्क की एक्सएआई को झटका - फोटो : X

    सुलेमान ने पॉडकास्ट में किए थे कई खुलासे

    सुलेमान खान का यह पॉडकास्ट यूट्यूब चैनल 'रीलेंटलेस' पर 16 जनवरी 2026 को अपलोड किया गया था। लगभग 1 घंटे 11 मिनट के इस पॉडकास्ट में उन्होंने xAI में अपने अनुभव, एलन मस्क के काम करने के तरीके और टीम के साथ उनके रिश्ते पर विस्तार से बात की थी।

    सबसे ज्यादा चर्चा उस किस्से की हुई, जिसमें सुलेमान ने बताया कि एलन मस्क ने एक कर्मचारी को 24 घंटे में टास्क पूरा करने पर एक मुफ्त साइबर ट्रक गिफ्ट किया था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।

    एलन मस्क
    एलन मस्क - फोटो : पीटीआई

    अजीबोगरीब 'हायरिंग टेस्ट' पर भी किया था खुलासा

    पॉडकास्ट में सुलेमान ने मस्क के काम करने के तरीके पर भी खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि मस्क अक्सर मीटिंग्स या इंटरव्यू में जानबूझकर कोई गलत जानकारी या नामुमकिन सा काम सामने रखते हैं। वह यह देखना चाहते हैं कि सामने वाला कर्मचारी उन्हें टोकने की हिम्मत रखता है या नहीं। जो शख्स मस्क की गलती नहीं सुधार पाता, उसे वह अक्सर काम पर नहीं रखते। मस्क को ऐसे लोग पसंद हैं जो सच बोलने और उनसे असहमत होने का माद्दा रखते हों।

    और पढ़ें...