WhatsApp new feature: व्हाट्सएप पर आया कमाल का फीचर, अब डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप चलाने का मजा होगा दोगुना

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 22 Nov 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
whatspp new feature to call tab for desktop user app how to use
Whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप यूजर्स को नया यूजरफेस देने के लिए फीचर्स और सुविधाओं में लगातार बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा को बढ़ाते हुए कॉलिंग बटन को शामिल कर लिया है। कंपनी ने बीटा वर्जन के लिए इस फीचर को जारी कर दिया है। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप पर WhatsApp Polls फीचर को रोलआउट किया गया है।

    WhatsApp Tips and Tricks
    WhatsApp Tips and Tricks - फोटो : Istock

    व्हाट्सएप के नए फीचर को विंडोज बीटा वर्जन 2.2240.1.0 पर स्पॉट किया गया है। इस फीचर के तहत यूजर्स को एक और नया साइड बार मिलेगा, जिसमें चैट लिस्ट, स्टेटस और सेटिंग के साथ अब कॉलिंग का ऑप्शन भी नजर आएगा। इस बटन की मदद से डेस्कटॉप यूजर्स भी अब व्हाट्सएप कॉलिंग का मजा ले सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि टेस्टिंग के बाद जल्द इस फीचर को जारी किया जा सकता है।

    Whatsapp
    Whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    बता दें कि कंपनी किसी भी फीचर को स्टेबल वर्जन में लॉन्च करने से पहले उसकी बीटा वर्जन के रूप में कुछ समय तक टेस्टिंग करती है और सब कुछ ठीक रहने पर उसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाता है। नए फीचर में यूजर्स को कॉलिंग टैब में कॉलिंग हिस्ट्री देखने की सुविधा भी मिलेगी। इस फीचर को व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली कंपनी WABetaInfo ने स्पॉट किया है।

    ये भी पढ़े: WhatsApp के डेस्कटॉप चैट को भी कर सकेंगे लॉक, नया प्राइवेसी फीचर जल्द होगा लॉन्च

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें