WhatsApp लाया एक और शानदार फीचर, अब चुटकियों में खोज सकेंगे मैसेज, ऐसे करेगा काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 02 Dec 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Rolls Out Search Messages by Date Feature how to use it
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने तारीख के हिसाब से पुराने मैसेज देखने के नए ऑप्शन "सर्च फॉर मैसेज बाय डेट" को जारी कर दिया है। इस फीचर पर व्हाट्सएप कथित तौर पर पिछले दो साल से काम कर रही थी और आखिरकार अब इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। यह फीचर काफी दिलचस्प है और इससे यूजर्स को कम समय में पुराने मैसेज खोजने में मदद मिलेगी। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में मैसेज योरसेल्फ फीचर को भी जारी किया है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    सर्च फॉर मैसेज बाय डेट फीचर का क्या है फायदा?

    हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस फीचर को आईओएस बीटा यूजर्स के लिए जारी किया है। इस फीचर में मैसेज को चैट में ढूंढना अब और आसान हो गया है। यूजर्स एप पर तारीख के हिसाब से पुराने मैसेज देख सकते हैं। यानी यूजर्स को पूरी चैट को खंगालने की जरूरत नहीं रहेगी। यूजर्स सीधे तारीख डालकर भी मैसेज को खोज सकेंगे।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    कैसे कर सकेंगे उपयोग?

    यूजर्स को इस फीचर्स में सर्च सेक्शन में एक नया कैलेंडर आइकन मिलेगा, इस आइकन पर टैप करके यूजर्स तारीख के हिसाब से मैसेज देख सकेंगे। यह फीचर्स उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है, जो लंबी चैट हिस्ट्री से परेशान हैं। इस फीचर्स से ग्रूप चैट हिस्ट्री देखने में भी मदद मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें