WhatsApp लाया गजब का फीचर! अब 24 घंटे के बाद भी देख सकेंगे स्टेट्स, ऐसे करेगा काम
Whatsapp status archive feature: प्लेटफॉर्म ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक आने वाले हफ्तों में यह फीचर और यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप ने बीटा टेस्टिंग के लिए स्क्रीन-शेयरिंग सुविधा लॉन्च की है।

इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) लगातार नए-नए फीचर्स और सुविधाएं पेश कर रहा है। इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप स्टेटस आर्काइव फीचर को पेश करने वाला है। इस फीचर को एंड्रॉयड पर बिजनेस टूल के रूप में रोल आउट किया जाएगा। फिलहाल इसे टेस्टिंग के लिए उपलब्ध किया गया है। प्लेटफॉर्म ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक आने वाले हफ्तों में यह फीचर और यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप ने बीटा टेस्टिंग के लिए स्क्रीन-शेयरिंग सुविधा लॉन्च की है।

स्टेटस आर्काइव फीचर
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म स्टेटस टैब को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। फीचर जारी होने के बाद यूजर्स को स्टेटस टैब के अंदर एक नोटिफिकेशन बैनर प्राप्त होगा। इस फीचर की मदद से 24 घंटे के बाद भी स्टेटस को देखा जा सकेगा। दरअसल, यह स्टेटस अपडेट 24 घंटे के बाद डिवाइस पर स्टोर किए जाएंगे।

इसके अलावा, यूजर्स आर्काइव प्रायोरिटी को भी मैनेज कर सकते हैं और स्टेटस टैब के अंदर सीधे मेन्यू से आर्काइव देख सकते हैं। WABetaInfo ने बताया कि ध्यान देने वाली बात यह है कि आर्काइव हमेशा प्राइवेट होता है, इसलिए केवल बिजनेस यूजर्स ही उनके आर्काइव स्टेट की स्थिति और अपडेट देख सकते हैं।
- 5,080mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Redmi का यह फोन, कीमत भी है कम
- Google का अलर्ट: Smart TV बन सकती है खतरे का कारण! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
- OnePlus ने भारत में लॉन्च किया स्पेशल एडिशन फोन, मार्बल फिनिश के लिए हुआ है रॉक मटेरियल का इस्तेमाल
- Acer Gaming Laptop: लॉन्च हुआ नया गेमिंग लैपटॉप Aspire 5, कॉम्पैक्ट साइज से साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग