WhatsApp: अब एक साथ कई डिवाइस में इस्तेमाल कर सकेंगे व्हाट्सएप अकाउंट, पेश हुआ कम्पेनियन मोड
कम्पेनियन मोड फीचर की मदद से यूजर्स को एक ही WhatsApp अकाउंट को दूसरे डिवाइस में भी इस्तेमाल करने में आसानी होगी। हाल ही में व्हाट्सएप ने कॉन्टेक्ट एडिट फीचर पेश किया है।

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में लगातार नए-नए अपडेट आते रहते हैं। अब व्हाट्सएप ने ‘कम्पेनियन मोड’ फीचर शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को मल्टी-डिवाइस का सपोर्ट मिलेगा। यानी कम्पेनियन मोड फीचर की मदद से यूजर्स को एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को दूसरे डिवाइस में भी इस्तेमाल करने में आसानी होगी। व्हाट्सएप ने फिलहाल इस फीचर्स को बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया है। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप ने कॉन्टेक्ट एडिट फीचर पेश किया है।

कम्पेनियन मोड फीचर
व्हाट्सएप का कंपेनियन मोड फीचर कथित तौर पर सभी एंड्रॉयड बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है। यह फीचर मौजूदा व्हाट्सएप अकाउंट को एक अतिरिक्त मोबाइल फोन से एक्सेस करने की अनुमति देता है। इस फीचर को पिछले कुछ समय से डेवलप किया जा रहा है। इस मोड की मदद से मल्टी-डिवाइस समर्थन का एक विस्तार करता है और इसे एंड्रॉयड वर्जन 2.23.8.2 के लिए व्हाट्सएप बीटा के साथ रोल आउट किया गया है। हालांकि, मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है कि कंपनी कब तक इसे सभी यूजर्स के लिए लाइव किया जाएगा।

कैसे काम करेगा कम्पेनियन मोड?
कम्पेनियन मोड का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन से अपडेट करना है। इसके बात आपको सेटिंग के लिंक डिवाइस में जाना है। यहां आपको एक नया ऑप्शन सेकेंडरी मोबाइल फोन का ऑप्शन मिलेगा। अब QR कोड स्कैन करके आप सेकेंडरी फोन में व्हाट्सएप एक्सेस कर सकेंगे।