Whatsapp Best New features: अब व्हाट्सएप होगा और मजेदार, मिलने वाले हैं ये कमाल के फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 12 Oct 2022 02:07 PM IST
Whatsapp Best New Features 2022 Know Online Status Update Hide Whatsapp Specification
WhatsApp Upcoming Features - फोटो : अमर उजाला

    मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए लगातार कई तरह के बदलाव कर रहा है। साथ ही व्हाट्सएप कई नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है। इन फीचर्स में व्हाट्सएप ग्रुप में एड मेंबर की संख्या बढ़ाने और WhatsApp premium सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। चलिए जानते हैं व्हाट्सएप में मिलने वाले कुछ ऐसे ही शानदार और मजेदार फीचर्स के बारे में...

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : Istock

    ग्रुप में जुड़ सकेंगे 1,024 मेंबर

    इसी साल मई में व्हाट्सएप में ग्रुप मेंबर की संख्या में बदलाव करते हुए इसे 256 मेंबर से 512 मेंबर किया था। अब व्हाट्सएप ने इस संख्या को भी दोगुना करने की तैयारी कर ली है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ने इस फीचर्स को बीटा टेस्टिंग के लिए कई यूजर्स के लिए जारी भी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही इस फीचर्स को अन्य यूजर्स के लिए उपलब्ध किया जा सकता है। इस फीचर्स में व्हाट्सएप ग्रुप में अधिकतम 1,024 मेंबर को जोड़ा जा सकेगा।

    WhatsApp Tips and Tricks
    WhatsApp Tips and Tricks - फोटो : Istock

    WhatsApp premium सब्सक्रिप्शन

    व्हाट्सएप ने बिजनेस एप के यूजर्स के लिए WhatsApp premium सब्सक्रिप्शन भी शुरू कर दिया है, हालांकि इसका अपडेट फिलहाल कुछ ही यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इस फीचर के बाद बीटा यूजर्स को अपने व्हाट्सएप में प्रीमियम मीनू देखने मिलेगा। साथ ही प्रीमियम मीनू में यूजर्स को कई अतिरिक्त फीचर्स भी मिलेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें