WhatsApp हर महीने बंद कर रहा है 20 लाख अकाउंट, आपका भी हो सकता है ब्लॉक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 07 Feb 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Banned 2 Million Accounts Monthly For Bulk Messaging
whatsapp banned

    फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप हर महीने करीब 20 लाख अकाउंट बंद कर रही है। कंपनी उन लोगों का अकाउंट बद कर रही है जो लगातार थोक में मैसेज भेज रहे हैं। व्हाट्सऐप की एक रिपोर्ट के मताबिक चुनाव के दौरान व्हाट्सऐप पर थोक में मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसके लिए व्हाट्सऐप पर कई सारे ग्रुप एक्टिव हैं।

    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling
    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling

    कंपनी ने बुधवार को दिए अपने एक बयान में कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में थोक में मैसेज भेजने वाले ग्रुप और अकाउंट को बंद किया जा रहा है।

    whatsapp
    whatsapp

    कंपनी ने बताया है कि इस अभियान के तहत अभी तक 20 फीसदी अकाउंट बैन किए गए हैं। दरअसल WhatsApp ऐसे ग्रुप और अकाउंट के लिए ऑटो डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें