Whale Phishing Scam: कैसे काम करता है व्हेल फिशिंग स्कैम, बचाव के लिए इन आसान टिप्स को जान लीजिए

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 14 Sep 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
what is whale phishing scam and how safe know the tips
Whale Phishing Scam - फोटो : FREEPIK

    तकनीकी बाजार में कई तरह के एडवांस डिवाइस और एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी का बढ़ता दायरा लोगों के काफी सारे काम को आसान बना रहा है। एक तरफ जहां पर इनकी वजह से लोगों को काफी सुविधा हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ, बढ़ती तकनीक की वजह से लोगों पर खतरा भी बढ़ रहा है। जी हां, इन दिनों व्हेल फिशिंग स्कैम काफी प्रचलित हैं। साइबर अपराध की यह नई तकनीक क्या है और किस तरह से काम करता है। साथ ही इस नए साइबर खतरे से कैसे बचा जा सकता है।

    Whale Phishing Scam
    Whale Phishing Scam - फोटो : FREEPIK

    व्हेल फिशिंग स्कैम एक सोशल इंजीनियरिंग अटैक है, जिसमें सबसे पहले साइबर अपराधी अपने टारगेट को तलाशते हैं और उस पर खोजबीन करते हैं। साइबर अटैकर्स अपने टारगेट की पर्सनल और प्रोफेशनल जानकारी को भी खोजते हैं। साइबर स्कैमर्स इसके लिए लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की मदद लेते हैं।

    Whale Phishing Scam
    Whale Phishing Scam - फोटो : FREEPIK

    साइबर स्कैमर्स अपने शिकार की पहचान और सारी जानकारी जुटाने के बाद उस पर हमला करते हैं। इसके लिए वह अक्सर किसी फोन कॉल या मैसेज का सहारा लेते हैं। स्कैमर्स लोगों को जाल में फंसाने के लिए उनसे वित्तीय सहायता और संवेदनशील जानकारी की मांग करते हैं। अगर लोग इनकी बातों में आकर मांगी गई जानकारी दे देते हैं तो फिर स्कैमर्स लोगों को ठगते हैं। साइबर स्कैमर्स लोगों से इस तरह से बात करते हैं कि उनका भरोसा जीत लिया जाए और इसके बाद अपना काम किया जाए।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें