Twitter Update: एक झटके में आपके भी फॉलोअर्स हो सकते हैं आधे, एलन मस्क ने लिया बड़ा फैसला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 May 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Twitter to remove inactive accounts says Elon Musk followers count may be decreased
elon musk tweet - फोटो : अमर उजाला

    दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के सीईओ एलन मस्क हमेशा से अपने फैसले से दुनिया को हैरान करते आ रहे हैं। उनके हर फैसले पर उनकी आलोचना होती है लेकिन एलन मस्क इन सब से बेफिक्र अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं और अपने किसी भी फैसले के लिए पछतावा नहीं करते हैं। अब एलन मस्क ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे Twitter यूजर्स के फॉलोअर्स एक ही झटके में आधे या उससे भी कम हो सकती है। आइए समझते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है....

    elon musk tweet
    elon musk tweet - फोटो : Twitter

    Twitter के CEO Elon Musk ने ट्वीट करके कहा है कि वे उन सभी अकाउंट को हटाएंगे जो कई वर्षों से एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'हम उन खातों को हटाने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें कई वर्षों से कोई गतिविधि नहीं हुई है, इसलिए आप शायद फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट देखेंगे।'

    ट्विटर और एलन मस्क
    ट्विटर और एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला

    एलन मस्क के इस ट्वीट के बाद कई ट्विटर यूजर्स डर गए हैं, क्योंकि उनके फॉलोअर्स की संख्या अचानक से भारी कमी देखने को मिल सकती है। ट्विटर पर निष्क्रिय खातों की संख्या लाखों में है। ऐसे इन अकाउंट को हटाने जाने के बाद ट्विटर यूजर्स के फॉलोअर्स अचानक से कम हो सकते हैं। ऐसे अकाउंट से कभी कोई पोस्ट ही नहीं किए गए हैं। कई अकाउंट ऐसे भी हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें