ट्विटर पर गाली गलौज करने वालों का होगा 'इलाज'

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 11 Feb 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
Twitter is taking another crack at stamping out trolls and abusers
ट्विटर

    ट्विटर के प्लेटफॉर्म पर गालीगलौज करना अब मुश्किल हो जाएगा। इसकी रोकथाम के लिए ट्विटर ने कई बदलाव किए हैं। मकसद साफ है, असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर लगाम लगाना। पिछले दिनों यूजर्स को सताए जाने की घटनाओं को लेकर ट्विटर को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। ट्विटर ने कुछ अहम बदलावों की घोषणा की है, जिसे आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा।

    ट्विटर
    ट्विटर

    ट्विटर के इंजीनियरिंग वाइस प्रेसिडेंट एड हो ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, "ट्विटर को एक सुरक्षित जगह बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम अपनी बात कहने की आजादी के पक्ष में खड़े हैं और लोगों को ये हक होना चाहिए कि वे किसी मुद्दे के सभी पहलुओं को देख-सुन-समझ सकें। जब बदजुबानी के जरिए उन आवाजों को दबाने की कोशिश की जाती है तो अपनी बात कहने की आजादी खतरे में पड़ जाती है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और ये रोकने के लिए हम नए कदम उठाने जा रहे हैं।"

    df
    df - फोटो : twitter

    पिछले महीने चीफ एग्जिक्यूटिव जैक डोर्सी ने एक ट्वीट में ट्विटर पर रियल टाइम डायलॉग को बढ़ावा देने का वादा किया था। इसके अलावा भी ट्विटर कई अहम बदलाव लाने वाला है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें