अमिताभ से पहले किरण बेदी, शाहिद कपूर और अनुपम खेर का भी अकाउंट हैक कर चुका है यह हैकर

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Tue, 11 Jun 2019 02:54 PM IST
Turkish hacker group have been hacked amitabh, shahid and anupam kher twitter accounts before
turkish hacker - फोटो : amar ujala

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल सोमवार की शाम को हैक हुआ था। हैकर्स ने उनके ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल फोटो बदलकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी थी हालांकि अब अकाउंट री-स्टोर हो गया है। अमिताभ बच्चन के अकाउंट को तुर्की के एक हैकर ग्रुप ने हैक किया था, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब तुर्की के इस हैकर ग्रुप ने किसी के अकाउंट को हैक किया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इससे पहले इसी ग्रुप ने पुडुचेरी की उप-राज्यपाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के अकाउंट को भी किया था। तुर्की के इस हैकर ग्रुप ने अभी तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है जिनमें बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं। आइए जानते हैं...

    Ayyildiz Tim IKK
    Ayyildiz Tim IKK - फोटो : TWITTER

    कौन है यह हैकर ग्रुप

    ट्विटर पर इस हैकर ग्रुप की प्रोफाइल Kerem Şah Noyan नाम से है और इसका हैंडल @NoyanAyt2002 है। अकाउंट के डिस्क्रिप्शन में

    Ayyildiz Tim IKK / Ozel Operasyon Birim Baskani लिखा है जिसका हिन्दी में मतलब Ayyildiz टिम IKK- विशेष संचालन इकाई का प्रमुख है। यह डिस्क्रिप्शन टर्किश में लिखा हुआ है। इस हैकर ग्रुप के अकाउंट को बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता फॉलो भी करती हैं। इसके अलावा गूंज संस्था के वेरिफाइड अकाउंट से भी इसे फॉलो किया गया है। यह ग्रुप कई बार अपना ट्वीटर हैंडल भी बदल चुका है।

    shahid kapoor
    shahid kapoor - फोटो : TWITTER

    शाहिद कपूर

    साल 2018 के सितंबर में इस ग्रुप ने बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का अकाउंट हैक किया था और लिखा था I Love You Katrina Kaif। इसके अलावा हैकर ने अकाउंट पर यह भी लिखा था- राजा अलाउद्दीन खिलजी ऐसे बर्बर और जानवर इंसान नहीं थे, जैसा आप लोगों ने उन्हें दिखाया है। ट्विटर के अलावा शाहिद का इंस्टाग्राम अकाउंट भी इसी ग्रुप ने हैक किया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें