इस महिला ने लगाया 400 करोड़ का चूना, अब माथा पकड़कर रो रहे लोग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Sep 2022 02:18 PM IST
thailand women youtuber trapped her followers and make fraud of Rs 400 crore details here
natthamon khong - फोटो : अमर उजाला/natthamon khong

    लोग सोशल मीडिया पर आमतौर पर नए लोगों से जुड़ने के लिए आते हैं लेकिन कई बार यह सोशल मीडिया किसी के लिए गले की फांस बन जाता है। सोशल मीडिया पर वैरायटी की कमी नहीं है। आपको हर तरह के लोग यहां मिल जाएंगे। ऐसे नहीं है कि यहां सभी लोग खराब ही हैं। बहुत लोग अच्छे भी हैं जो लोगों की मदद करते हैं। यूट्यूब जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की गिनती भी अब सोशल मीडिया में ही होने लगी है। आप में से भी कई लोग यूट्यूब पर होंगे, कुछ लोगों का खुद का चैनल होगा और कुछ लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब और सोशल मीडिया पर आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक महिला यूट्यूबर ने लोगों को 400 करोड़ रुपये का चूना लगाया है और अब सभी लोग उसे दीया लेकर खोज रहे हैं। आइए समझते हैं पूरे मामले को...

    natthamon khong
    natthamon khong - फोटो : youtube

    रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड की एक महिला यूट्यूबर ने अपने फैंस को करीब 400 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। अब महिला फरार भी बताई जा रही है। इस फरार महिला यूट्यूबर का नाम नथामोन खोंगचाक बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला अपने यूट्यूब चैनल पर तमाम तरह के वीडियो अपलोड करती थी। कुछ ही समय में इसके सब्सक्राइबर्स लाखों में हो गए।

    natthamon khong
    natthamon khong - फोटो : सोशल मीडिया

    इस बीच महिला अपने सब्सक्राइबर्स से चैट भी करने लगी और एक दिन अपने सब्सक्राइबर्स को बताया कि वह एक इन्वेस्टमेंट से जुड़ी हुई है। महिला ने बताया कि उसकी कंपनी के इन्वेस्टमेंट प्लान से उसके सब्सक्राइबर्स को काफी मुनाफा हो सकता है। महिला ने अपने सब्सक्राइबर्स से कहा था कि वह फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग के जरिए पैसे को डबल कर करेगी।