सोशल मीडिया ज्यादा इस्तेमाल करने वाले परेशान क्यों रहते हैं?

प्रदीप पांडे
बीबीसी हिन्दी, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 17 Jan 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
social media users are always worried and bother why
social media - फोटो : pandasecurity

    सोशल मीडिया हमारी जिदगी का अहम हिस्सा बन गया है। जब भी थोड़ा वक्त खाली होता है, हम अपनी फेसबुक फीड, इंस्टाग्राम या ट्विटर टाइमलाइन को खंगालने लगते हैं। कभी आपने ये सोचा कि सोशल मीडिया की तस्वीरें आपके जहन पर कैसा असर डालती हैं? फिर चाहे वो आपके दोस्त की छुट्टियों की तस्वीरें हों या किसी सेलेब्रिटी की जिम में ली गई फोटो। ये तस्वीरें खुद के बारे में आप की सोच किस तरह से प्रभावित करती हैं?

    सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट Demo
    सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट Demo - फोटो : सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों की तस्वीरें बनावटी तरीके से खूबसूरत बनाकर पेश की जाती हैं। दुबली-पतली मॉडल की तस्वीरों को दुनिया को छरहरी काया का प्रतीक बताया जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर काट-छांटकर या एडिट कर के जो तस्वीरें पेश की जाती हैं, वो लोगों की सोच पर गहरा असर डालती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल से हम इन तस्वीरों को देखकर खुद को अच्छा भी महसूस करा सकते हैं या कम से कम ख़राब एहसास होने से रोक सकते हैं।

    Facebook Instagram and Messenger
    Facebook Instagram and Messenger - फोटो : social media

    दिमाग पर पड़ता है असर

    सोशल मीडिया अभी ज्यादा पुरानी चीज नहीं। तो, इसके असर को लेकर हुई रिसर्च भी अभी ज्यादा पुरानी नहीं हैं। इसलिए इन रिसर्च के आधार पर किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं होगा। पर, इन रिसर्च से हमें कुछ इशारे जरूर मिल जाते हैं। मसलन, हम ये तो नहीं साबित कर सकते कि किसी के लगातार फेसबुक देखने से उसके अंदर नकारात्मक भाव पैदा होते हैं। पर, ये पता जरूर चल जाता है कि लगातार फेसबुक में उलझे रहने वाले लोग अपने आप को खूबसूरत दिखाने को लेकर परेशान रहते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें